top of page
Search

हँसी ठीक है, हद ज़रूरी है

अपनापन और मज़ाक का वास्तविक अर्थ स्नेह, शालीनता और आपसी सम्मान से जुड़ा होता है, न कि असम्मान या व्यक्तिगत टिप्पणियों से। संवाद में अपनापन तब दिखता है, जब हम किसी से आदरपूर्वक पूछते हैं कि “आप किस राज्य से हैं?”, “आपका परिवार कैसा है?” या “आपका बच्चा कैसा है?” इसी तरह, यह कहना कि “आपका पहनावा आप पर बहुत अच्छा लग रहा है” या “आपके बालों का रंग आप पर सूट करता है” एक सकारात्मक सराहना है।


इसके विपरीत, किसी के फैशन सेंस, बालों के रंग, रूप-रंग, रहन-सहन या पृष्ठभूमि को लेकर तंज़ करना व्यक्तिगत टिप्पणी की श्रेणी में आता है। बच्चों के संदर्भ में भी “आपका बच्चा काफ़ी समझदार है” या “उसकी पर्सनैलिटी बहुत आत्मविश्वासी है” कहना प्रोत्साहन है, लेकिन उसकी तुलना करना या उसके स्वभाव पर कटाक्ष करना अनुचित है। मैं मानती हूँ कि मज़ाक वही सार्थक है, जो रिश्तों को मधुर बनाए, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाए।

 
 
 

Comments


© 2018 mapthewellness 

bottom of page